Home Raibaar Summit रैबार 2 में आर्मी चीफ ने कहा, दुनिया में स्वर्ग है तो यहीं है
Raibaar Summit

रैबार 2 में आर्मी चीफ ने कहा, दुनिया में स्वर्ग है तो यहीं है

खूबसूरत टिहरी झील पर आयोजित रैबार 2 में भारतीय सेना के प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने कहा कि उत्तराखंड के विकास के लिए सेना हमेशा साथ है। आर्मी चीफ ने कहा कि हम मानते हैं कि इस दुनिया में कहीं स्वर्ग है तो यहीं है, यहीं है, यहीं है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना की ओर से हम सीएम कार्यालय के साथ मिलकर विकास की दिशा में हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। 

उन्होंने विशेष तौर पर इस कार्यक्रम में शामिल 30 वीर माताओं का जिक्र किया, जिनके अपनों ने देश की रक्षा के लिए प्राण की आहुति दी है। उन्हें हम कभी भूल नहीं सकते हैं। उन्होंने कहा कि रैबार का द्वितीय चरण के आयोजन के लिए मुख्यमंत्री और उनके सहयोगियों को धन्यवाद देना चाहते हैं। आर्मी चीफ ने कहा कि जैसा कि सीएम ने बताया कि जिस चीज को हम यहां के विनाश के लिए माना करते थे, उसे ही विकास में उपयोग कर रहे हैं। जैसे चीड़ की पत्तियां हैं। पर्यावरण, टूरिज्म और रोजगार के लिए जो प्रयास हो रहे हैं, उसके लिए हम उत्तराखंड सरकार को धन्यवाद देना चाहते हैं। 

उन्होंने कहा कि जो लोग उत्तराखंड के निवासी और जो यहां से जुड़े हैं तो मुझे विश्वास है कि वे यह मानते होंगे कि इस दुनिया में कहीं स्वर्ग है तो यहीं है यहीं है यहीं है और इसलिए हमें अपने उत्तराखंड को सही तरीके से प्रगति की दिशा में ले जाना है। सेना की ओर से हम सरकार के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। हाल में हमने चीन की सीमा के साथ लगे हैं वहां हम अखरोट और चिलगोजे की खेती में सहयोग कर रहे हैं। 

उन्होंने बताया कि चीन के साथ लगती सीमा पर हमने एयरफील्ड बनाने और खेती में मदद कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि जहां भी कनेक्टिविटी करनी है भारतीय सेना और वायुसेना पूरा सहयोग करेगी। जनरल रावत ने कहा कि उत्तराखंड की धरती ने देश को कई वीर सपूत दिए हैं। उन्होंने वीर सैनिकों और उनके परिजनों को सम्मानित करने के लिए सभी का शुक्रिया भी अदा किया। 

आर्मी चीफ ने कहा कि उत्तराखंड में जो भी कार्यक्रम होते हैं, उसमें सैनिकों और उनके परिवारों को सम्मानित किया जाता है, यह गर्व की बात है। आज भी वीर नारियों और माताओं को उत्तराखंड और यूपी के मुख्यमंत्री सम्मानित कर रहे हैं। उत्तराखंड भारतीय सेना में बहादुर जवान देते आया है। आने वाले दिनों में हमारे जवानों की संख्या बढ़ती रहेगी। वे दुश्मन और आतंकवाद का निडरता से सामना करते रहेंगे, चाहें उन्हें अपनी जान की बाजी न लगानी पड़े। 

जनरल रावत ने कहा कि उत्तराखंड का जवान और नारियां दुश्मन का सामना करने से पीछे नहीं हटते। मुझे इसके लिए आप सभी पर गर्व है। 

रैबार 2 में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत पहाड़ के कई दिग्गज मौजूद थे।कार्यक्रम के औपचारिक उद्घाटन के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपना उद्घाटन भाषण दिया। इसके बाद सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने देश-विदेश से आए प्रवासी उत्तराखंड के लोगों को संबोधित किया। 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

उत्तराखंड का ड्रोन एप्लीकेशन सेंटर बहुत अहम, आगे के लिए हैं कई योजनाएं तैयार

अनिल धस्माना, प्रमुख एनटीआरओ नेशनल टेक्नीकल रिसर्च आर्गेनाइजेशन (एनटीआरओ) ने भारत का...

सैन्यधाम का नाम सीडीएस जनरल बिपिन रावत के नाम पर होगा

गणेश जोशी, सैनिक कल्याण मंत्री, उत्तराखंड मैं जब भी दिल्ली जाता था...

ऑर्गेनिक फॉर्मिंग में उत्तराखंड ने हासिल किए उम्दा लक्ष्य

सुबोध उनियाल, कृषि एवं उद्यान मंत्री, उत्तराखंड देश के महायोद्धा, मजबूत इंसान,...

‘नंबर वन’ राज्य सवा करोड़ लोगों का सामूहिक लक्ष्य, मिलकर हासिल करेंगे

पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड रैबार के जरिये हम सभी को मां...